बड़सर :राज्य सभा सांसद आनन्द शर्मा द्वारा बजट देने पर विधायक ने जताया आभार
मीनाक्षी सोनी। बड़सर
प्रदेश में भाजपा की सरकार है और बडसर के विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन पट्टिकाओं पर भी भाजपाइयों का नाम होना स्भाविक है |लेकिन मुझे पट्टिकाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता है | पट्टिकाएं भले ही किसी के नाम की भी क्यों न लगे | मेरे क्षेत्र की जनता के काम होने चाहिए चाहे पट्टिका आप अपनी ही लगाते रहिए | यह बात बडसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल ने कही | विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल ने कहा कि विकासात्मक कार्यों के उद्घाटनों पर चाहे पट्टिकाएं किसी के नाम की भी क्यों न लगी हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है | सिर्फ जनता के कार्य व् क्षेत्र का विकास होना जरूरी है | उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वैसे भी भाजपाइयों की शुरू से ही दुसरे के कामों को अपना बताने की मानसिकता व् निति रही है| उन्होंने कहा है कि बडसर का विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे पहले भी आवाज़ उठाते रहे है और आगे भी निरंतर उठाते रहंगे | उन्होने बताया कि बडसर के विकास का पहिया कभी रुकने नहीं देंगे इसके लिए चाहे उन्हें कुछ भी क्यों न करना पड़े | उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वे बडसर के विकास के लिए प्रयासरत है और इसी प्रयास का नतीजा है कि राज्य सभा ससंद आनंद शर्मा ने बडसर के विकास के लिए 25 लाख रूपये की राशि एमपीएलएडी फंड से मेरे आवेदन पर स्वीकृत की है | राज्यसभा ससंद द्वारा स्वीकृत इस राशी से बडसर की ग्राम पंचायत कोहडरा के दो अलग अलग विकासात्मक कार्यों पर 15 लाख की राशि खर्च की जाएगी| इसमे से कोहडरा में बनने बाले खेल मैदान पर 7.5 लाख रूपये व् खरोटा गाँव के समुदायिक भवन निर्माण के लिए 7.5 लाख खर्च किए जाएंगे | इसके आलावा बडसर विधानसभा क्षेत्र में सोलर लाईट पर 10 लाख रूपये का वजट खर्च किया जाएगा | उन्होंने सांसद निधि से बडसर के विकास के लिए 25 लाख की स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्य सभा ससंद आनंद शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।