हमीरपुर : एमएलए ने केवल अपना ही विकास करवाया : सुरेश कुमार
बोले-भाई-भतीजाबाद के चलते केवल बाहरी लोगों को दी तवज्जों
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भोरंज से प्रत्याशी रहे सुरेश कुमार ने स्थानीय विधायका कमलेश कुमारी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 4 वर्षों में उन्होंने केवल अपना ही विकास करवाया है। इलाके का नहीं। भाई-भतीजावाद के चलते स्थानीय लोगों की अनदेखी करके बाहरी लोगों को तवज्जो दी है। उन्होंने कहा विधायक व उनके पति ने अपनी बेटी की पांच दिवसीय शाही शादी कर यह साबित कर दिया है कि वह अब आम आदमी नहीं रहे हैं। आज अपने घर द्वार पदयात्रा कार्यक्रम के दौरान सुरेश कुमार ने यह ग्राम पंचायत भौंखर के गांव टीहरा में कही। पदयात्रा के दौरान उन्होंने पाया कि भोरंज में गत 4 वर्षों में कोई भी विकास विकास नहीं हुआ। महज पुराने कार्यों पर अपने नाम के बोर्ड व पट्टिकाएं चिपकाई हैं।
भरेड़ी स्कूल में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी द्वारा किए गए शिलान्यास की पट्टिका को तोड़कर अपना नाम चिपकाना इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य करके कांग्रेस के द्वारा किए गए कार्यों का श्रेय खुद को लेना चाह रही हंै। सुरेश कुमार ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह के नाम की पट्टिकाएं उखाडऩे का कार्य पिछली सरकार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी किया था और उसका खामियाजा वह घर बैठकर भुगत रहे हैं। यही हालत भोरंज में भी भाजपा की होने वाली है। क्योंकि वीरभद्र सिंह राजनेता के साथ-साथ साक्षात युगपुरुष थे। अत: उनके कार्यों से छेड़छाड़ करना भाजपा के लिए विनाशकारी साबित होगा।
सुरेश कुमार ने कहा कि ऐसे कई कार्य भोरंज में हैं, जिनके ऊपर भाजपा की विधायक अपने नाम के बोर्ड चिपकाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। इस अवसर पर उनके साथ भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह बनियाल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, जिला कांग्रेस महामंत्री किशोरी लाल, चमन लाल शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष महेंद्र लाल, ब्लॉक अनुसूचित जाति अध्यक्ष डॉ. दीपचंद, अन्य पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, पंचायती राज महामंत्री राजकुमार, मूलराज, विनोद कुमार,जगदेव चंद ठाकुर, उत्तम चंद, कै. प्रेमचंद शर्मा, सूबेदार रामनाथ, दलेल सिंह ठाकुर, जय सिंह, बलवंत सिंह, बीना देवी, माया देवी आदि शामिल थे।