हमीरपुर : विधायक ने कांग्रेस की नीतियों के बारे लोगों को किया जागरूक
मिनाक्षी साेनी। हमीरपुर
'आपका विधायक आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने शनिवार को ग्राम पंचायत धबीरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घर घर जाकर लोगों से मुलाक़ात की तथा उनका हाल जाना। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस की नीतियों के बारे लोगों को जागरूक किया तथा प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर किया। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षाें में भाजपा ने केवल अपने विकास को महत्व दिया है, जबकि लोगों का दर्द और दुःख से कोशों दूर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उत्तर पाई है। इस सरकार ने लोगों को महंगाई, बेरोजगारी की भट्टी मे झोंक कर भ्रष्टाचार को बढ़ाबा दिया है। आज प्रदेश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है और वहीं सरकार के नाक तले पेपर लीक कर युवाओं को ठगा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बड़सर क्षेत्र के विकास में कांग्रेस सरकार का अहम योगदान रहा है। बड़सर मे जितनी भी बड़ी योजनाएं आई है। उन्हें मुख्यमंत्री रहते स्व. वीरभद्र सिंह की देन है। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बड़सर भाजपा के नेताओं पर ताना कसते हुए कहा कि बड़सर में भाजपा के कार्यकर्ता चार वर्षाें से खुद को बंटा हुआ समझ रहे हैं, उन्हें यही समझ नहीं आ रहा कि बड़सर भाजपा मे उनका नेता कौन है। इसके पीछे भाजपा नेताओं की लंबी कतार है, जो खुद को बड़सर भाजपा का नेता साबित करने मे तो जुटी हुई है, लेकिन बड़सर के लिए प्रदेश मे भाजपा की सरकार होने के बाबजूद भी कोई योजना नहीं ला पाए हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षाें में बड़सर के विकास को लेकर उन्होंने जमीन से लेकर विधानसभा तक प्रयास किए हैं और उनके ये प्रयास कामयाव भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दिन अब लद चुके हैं। आगामी चुनावों मे लोगों ने फिर कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केवल धीमान, जिला उपाध्यक्ष विपन ढटवालिया, बलराम, ग्राम पंचायत प्रधान रवि कुमार, उपप्रधान रमेश चंद, पंचायत सदस्य व पंचायत के वद्धिजीवी लोग उपस्तिथ रहे।