हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से मोहित शास्त्री यूथ कांग्रेस के बने उपाध्यक्ष
( words)

आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यूथ कांग्रेस द्वारा प्रदेश के हर जिला में नियुक्तियां की जा रही है। इसी के चलते हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से मोहित शास्त्री को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर नवनियुक्त यूथ कांग्रेस हमीरपुर विधानसभा उपाध्यक्ष नियुक्ति के लिए उन्होंने सभी नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 में कांग्रेस पार्टी की सरकार को बनाने के लिए यूथ कांग्रेस पूरा योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों से घर-घर जाकर लोगों को अवगत करवाएंगे।