नादाैन : कांगड़ा के शाहपुर चंबी मैदान में मंडी रैली से अधिक हाेगा जनसैलाब
फर्स्ट वर्डिक्ट। नादाैन
नादौन विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की रैली के मद्देनजर नादौन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजक दिल्ली के विधायक सोम दत्त की अध्यक्षता में किया गया तथा रैली के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक की जानकारी देते हुए 'आप' नेता शैंकी ठुकराल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पार्टी को मजबूत व जनता के हितों की रक्षा के लिए यह रैली बहुत महत्वपूर्ण है। इस रैली में नादौन से करीब 1500 लोग भाग लेंगे तथा अरविंद केजरीवाल के हाथ को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बैठक में लोगों ने प्रण लिया कि इस बार वे आम आदमी पार्टी की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने का काम करेंगे तथा आम आदमी पार्टी को वोट देकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर विधनसभा अध्यक्ष विकास डोगरा, संगठन मंत्री मनोज कुमार, अनिल कुमार, सेठी, समाज सेबी सुधीर ठुकराल, देस राज, ऋषभ व नितिन अंगारिया आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
