फतेहपुर : मल्टी पर्पस वर्कर्स ने मांगाें काे लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
मनीष ठाकुर । फतेहपुर
विकास खंड फतेहपुर में जल शक्ति विभाग में रखे गए मल्टी पर्पस वर्कर्स ने एसडीम फतेहपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ज्ञापन भेजे हैं। जिसमें उन्होंने अपनी मांगों को रखा है। रखे गए वर्करों का कहना है कि पैरा नीति के तहत उनकी नियुक्ति 6 घंटे कार्य करने के लिए की गई थी, किंतु विभाग द्वारा 8 से 10 घंटे बिना किसी अवकाश के काम लिया जा रहा है, जिसके लिए हमें मात्र 3900 प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है, जिससे परिवार का पालन-पाेषण करना इस महंगाई के दौर में मुश्किल हाे रहा है। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से अपील की है कि इस मार्च 2023 में होने वाले बजट सत्र में हम मल्टी पर्पस वर्कर को भी विभागों के कर्मचारियों की तरह मासिक वेतन दिया जाए, ताकि हम मल्टी पर्पस वर्कर अपने परिवार का जीवन बसर सही से कर सकें, वह हमें नियमित करने का प्रावधान किया जाए।
