कांगड़ा : मुनीष शर्मा ने काथला युवा क्लब तियारा को भेंट की क्रिकेट कीट
( words)
काथला युवा क्लब तियारा के युवक आज प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मुनीष शर्मा से मिले और उन्हें अपनी समस्याएं भी बताईं। इक माैके पर मुनीष शर्मा ने इन युवाओं को क्रिकेट किट प्रदान की, ताकि इन बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता में कोई दिक्कत ना आए। मुनीष शर्मा ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवा खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लें, ताकि आने वाली युवा पीढ़ी नशे से बच सके। उन्हाेंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील भी की। उन्हाेंने कहा कि जब युवा का ध्यान खेल की तरफ रहेगा, ताे आज का युवा नशे से बचा रहेगा। उन्हाेंने युवाओं से कहा कि कभी भी किसी भी मेरी जरूरत हाे ताे बिना झिजक मुझसे मिल सकते हैं। मैं हमेशा युवाओं के साथ हूं।
