नादौन : मिनी सचिवालय में लगाई जाए नारायण चंद पराशर की प्रतिभा

फर्स्ट वर्डिक्ट। नादौन
नादौन में हिमाचल प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. नारायण चंद पराशर की पुण्यतिथि पर उन्हें घृत बाहती चांग सभा द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा उनको याद किया गया। इस मौके पर सभा के जिलाध्यक्ष शैंकी ठुकराल ने नारायण चंद पराशर की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा प्रदेश सरकार पर उनको नजर अंदाज करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने तथा सभा के अन्य सदस्यों ने एक स्वर में प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि नारायण चंद पराशर की प्रतिमा नादौन के मिनी सचिवालय में स्थापित की जाए। प्रतिमा स्थापित होना पराशर के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस को पराशर ने पहचान दिलाई तथा जिस पहचान के बूते आज नादौन को मुख्यमंत्री मिला, तो ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा पराशर की प्रतिमा को मिनी सचिवालय में स्थापित किया ही जाना चाहिए।