हमीरपुर : कांग्रेस के विरुद्ध कांग्रेस के मैनिफेस्टो में ना विजन और न ही वजन, मात्र प्रलोभन का पुलिंदा है-ऊषा बिरला

मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
हमीरपुर से जारी प्रेस नोट में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऊषा बिरला ने कहा कि कांग्रेस विजन लेस, थिंक लेस और डायरेक्शन लेस पार्टी है और कांग्रेस का मैनीफेस्टो इस पर महुर लगाता है। महिला सम्मान और महिला सशक्तिकरण का आलाप गाने वाले इनके होनहार नेता अपने मैनीफेस्टो में महिलाओं को स्थान देना भूल गए। कांग्रेस ने 2012 के अपने मैनिफेस्टो में बेरोजगारी भत्ते के नाम पर यवुाओं को ठगा था और इस बार महिलाओं की बारी है। कांग्रेस नेताओं के प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए देना, क्या कांग्रेस इसको महिला सशक्ति करण का आधार समझती है। कर्मचारियों की भावनाओं को भड़काकर, उनके कंधों पर बंदूक रख चनुावी गोली चलाने का काम कांग्रेस कर रही है, कांग्रेस भूल गई की यह हिमाचल के कर्मठ संघर्षशील एवं प्रगतिशील कर्मचारी हैं, जो राज्य के निर्माण में भाजपा के साथ खड़े हैं। कांग्रेस ये बताएं कि जो वादे उन्होंने राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता से किया थे क्या वो पुरे किए? राजस्थान में बड़ी-बड़ी बातें की कि या कुछ नहीं। छत्तीसगढ़ में वादों का पहाड़ खड़ा किया हुआ कुछ नहीं।
हिमाचल में झूठ का किला बना रहे 12 नवंबर को यह भरभरा कर गिरने वाला है। हिमाचल में झूठ का किला 12 नवंबर को एक बार फिर भरभरा कर गिरने वाला है। एक बार फिर कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को 10 गैरेंटियां दे रही है, पहले तो कांग्रेस के नेता यह बता दें की इन गारेंटियों को पूरा करने के लिए कांग्रेस के नेता कहां से 60 हजार करोड़ रुपय लेकर आएंगे? कांग्रसे ने प्रदेश की महिलाओं से झूठे बादे किये हैं| महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 मानदेय। इस योजना के तहत सालाना 3306 करोड़ रुपये एवं 5 साल में 16,530 करोड़ रुपए की राशि का खर्चा आएगा, कांग्रेस के नेता यह बताएं की आखिर इस योजना के लिए बजट कहां से आएगा? एक तरफ कांग्रेस के नेता रेवड़ियों की तरह गारंटीयां बांट रहे है।
दूसरी तरफ इन्हीं के सीनियर नेता आनंद शर्मा मीडिया में बयान देते हैं कि उनको पता ही नहीं की कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटीयों को लेकर पैसा कहां से आएगा? यह सिर्फ वादों का मायाजाल है, जिसमें कांग्रेस प्रदेश की भोली भाली जनता को फाँसना चाहती है। ऐसे कोरे और हास्यप्रद वादे जनता से किये गए है, जिनका कोई वास्तविक स्वरूप नहीं। कांग्रेस की घोषणाओं में क्या देंगे? कितना देंगे? कैसे देंगे? यह स्पष्टता नजर नहीं आती और पलटने में इनका स्टाइक रेट बहुत जायदा है, तो प्रदेश की जनता को इनसे बचकर रहना चाहिए। कांग्रेस का पिछले चनुाव का बकाया अभी बाकी है, जनता इस चनुाव में उसका हिसाब करेगी।