धर्मशाला पहुंची न्यूजीलैंड की टीम, 22 को भारत से मुकाबला
( words)
क्रिकेट विश्व कप में लगातार पांचवीं जीत के इरादे से न्यूजीलैंड की टीम धर्मशाला पहुंच गई है। टीम गुरुवार को विशेष विमान से गगल एयरपोर्ट पर उतरी। न्यूजीलैंड की टीम 22 अक्तूबर को धर्मशाला स्टेडियम में भारत के साथ वर्ल्ड का अपना पांचवां मुकाबला खेलेगी। गुरुवार को शाम 5 बजे के करीब न्यूजीलैंड की टीम विशेष विमान से गगल एयरपोर्ट पर उतरी।
इसके बाद टीम के सदस्यों को विशेष वाहनों के माध्यम से होटल रेडीसन ब्लू पहुंचाया गया। देश शाम पहुंची टीम ने होटल में ही आराम किया और होटल के लॉन से धर्मशाला की वादियों को निहारा। न्यूजीलैंड की टीम 22 अक्तूबर को धर्मशाला में दोपहर 2 बजे भारतीय टीम के साथ पांचवां मुकाबला खेलेगी। न्यूजीलैंड ने लगातार चार मैच जीते हैं।
