ट्विटर पर पीएम मोदी बने सबसे लोकप्रिय नेता, इतने मिलियन पहुंची फॉलोअर्स की संख्या
ट्विटर पर पीएम मोदी के 70 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। ऐसे में पीएम मोदी सोशल मीडिया पर फॉलो किये जाने वाले नेताओं की लिस्ट में एक बार फिर से टॉप पर पहुंच गए हैं। 70 मिलियन फॉलोअर्स होने से साफ पता चलता है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता ट्विटर पर लगातार बढ़ती ही जा रही है. हालांकि पीएम मोदी से पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम था।
बता दें कि अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी अकाउंट को करीब 88.7 मिलियन यानी कि 8 करोड़ 87 लाख लोग फॉलो कर रहे थे। उस वक्त दुनिया के सक्रिय नेताओं की लिस्ट में पीएम मोदी का नाम दूसरे नंबर पर थे। उस वक्त पीएम मोदी 64.7 मिलियन यानी कि 6 करोड़ 47 लाख फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर थे। अब पीएम मोदी के फॉलोअर्स बढ़कर 70 मिलियन यानी कि सात करोड़ के पार चली गई है।
