करसोग में जल्द शुरु होगा 10 बिस्तर वाले आयुर्वेदिक भवन का निर्माण
नागरिक चिकित्सालय करसोग की तरह क्षेत्रवासियों को आयुर्वेद हॉस्पिटल का भी लाभ जल्द ही मिलने वाला है। यहां गंभीर रोग से ग्रसित मरीजों को निशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। आयुर्वेद विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जमीन के आवंटन की आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है संभवतः आगामी वर्ष से इसका निर्माण भी शुरू हो सकता है। वहीं पर उपमंडल अधिकारी आयुर्वेद डॉ राजेश कालिया ने बताया कि करसोग से लगे ग्राम पंचायत ममेल में 10 बिस्तर बाले अस्पताल का निर्माण करने राष्ट्रीय आयुष मिशन भारत सरकार की ओर से राशि भी आंबटित की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। निर्माण के लिए जमीन आवंटित करने के लिये प्रशासन तथा वन विभाग करसोग को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की जॉइंट इंस्पेक्शन होना बाकी है, कार्यालय से सभी दस्तावेज विभागों को भेज दिए है। उन्होंने बताया कि भवन का निर्माण करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
छोटे से भवन में हो रहा संचालित
वर्तमान में उपमंडल क्षेत्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी का ऑफिस स्थित ममेल के छोटे से भवन में संचालित हो रहा हैं। यहां पर अभी मरीजों को केवल जांच और दवा की ही सुविधा मिल रही है। अस्पताल के निर्माण होने से मरीजों को पूरी तरह उपचार की भी सुविधा मिलेगी।
