जम्मू कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
जम्मू कश्मीर के सोपोर सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ चल रही है पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया है। आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि सोपोर में एनकाउंटर शुरू हुआ है।सुरक्षाबल अपना काम कर रहे है।
बता दें कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक संगठन 'द रेसिस्टेंस फोर्स (टीआरएफ)' के दो शीर्ष कमांडरों को मार गिराया था। ये शहर में कई लोगों की हत्या और युवाओं को हथियार उठाने के लिए गुमराह करने में शामिल थे। सबसे लंबे समय तक सक्रिय आतंकवादियों में से एक तथा टीआरएस का प्रमुख अब्बास शेख और उसका सहयोगी (डिप्टी) शाकिब मंजूर शहर के अलोची बाग इलाक़े में पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ में मारे गए।
