सीजन की पहली बर्फबारी से प्रदेश में पर्यटन को मिले पंख
सोमवार को हुई बर्फबारी से हिमाचल प्रदेश के पर्यटन को एक बार फिर संजीवनी मिल गई है। सोमवार को शिमला, मानली, डलहौज़ी सहित कई पर्यटन स्थलों पर होटलों में फुल ऑक्यूपेंसी रही। इससे कोरोनकाल के चलते मायूस हुए पर्यटन कारोबारियों के चेहरे एक बार फिर खिल उठे हैं। आस लगाए जा रही है की समर सीजन में हुए नुकसान की भरपाई अब विंटर सीजन में होगी।
रविवार शाम मौसम बदलते ही पड़ोसी राज्यों से पर्यटकों ने प्रदेश की ओर रुख किया। चंडीगढ़, दिल्ली व हरयाणा से कई सैलानी हिमाचल पहुंचे। सोमवार सुबह तक प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली जिससे सभी सैलानी रोमांचित हो गए। पर्यटकों ने बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया।
बात दें, कोरोना संकट के चलते इस साल पर्यटन कारोबार को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। मार्च में लोकडाउन लगने से पर्यटन कारोबारियों, टैक्सी चालकों, टूरिस्ट गाइड्स को भारी नुकसान झेलना पड़ा। लॉक डाउन के कारण पर्यटक हिमाचल नहीं आ पाए। पर अब सरकार द्वारा सभी शर्तें हटा दी गई हैं। बीते दिनों हुई बर्फबारी से अब पर्यटन फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। सीजन की पहली बर्फबारी ने प्रदेश में पर्यटन को पंख दे दिए है।