सोने-चाँदी की कीमत में आई गिरावट, ये है आज का गोल्ड प्राइज
देश में आज गोल्ड के रेट में फिर गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमॉडिटी एक्स्चेंज में आज गोल्ड के दाम 0.20 फीसदी (97 रुपये) घट गए। आज यहां इसके रेट 47,441 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए है। वहीं चांदी आज पिछले दिनों की ही तरह स्थिर बनी हुई है। आज 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ इसके रेट 64,050 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किए गए हैं। आज स्पॉट गोल्ड के प्राइस 1,814.86 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किए गए हैं। वहीं यूएस गोल्ड फ्युचर के रेट 1,817 डॉलर प्रति औंस पर बने हुए हैं। वहीं आज ग्लोबल मार्केट में चांदी के रेट में भी 0.3 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. आज यहां इनके रेट 24.07 डॉलर प्रति औंस दर्ज किए गए हैं। प्लैटिनम में भी आज 0.3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। आज इसके रेट 1,011.23 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर दर्ज किए गए है।