एमसी इलेक्शन पार्टी सिंबल पर करवाने के लिए कल बिल लाएगी सरकार
आरपी नेगी। शिमला
प्रदेश में नगर निगमों के चुनाव अब पार्टी सिंबल पर करवाने के लिए जयराम सरकार ने कानून एवं नियमो के तहत कवायद शुरु कर दी है। हालाँकि हाल ही में कैबिनेट में इस प्रस्ताव काे मंजूरी दे दी थी, लेकिन जब तक विधेयक या अध्यादेश लागू नहीं हाेता तब तक पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं हाे सकते। इसके मद्देनजर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज साेमवार काे विधानसभा सदन में इस संदर्भ में विधेयक लाएंगे। वे हिमाचल प्रदेश नगर निगम एक्ट-1994 में संशाेधन करने के लिए सदन में हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम 2021 नामक विधेयक पेश करेंगे। इस बिल के पास हाेने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग चार नगर निगमों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है। गाैरतलब है की हिमाचल में नगर निगम के चुनाव 1997 और 2012 में हुए थे। उस वक्त प्रदेश में एक मात्र एमसी शिमला ही था। अब पांच हाे गए है। अप्रैल माह में धर्मशाला, मंडी, साेलन और पालमपुर नगर निगम के चुनाव हाेंगे।