Karnataka: कर्नाटक के ADGP अमृत पॉल गिरफ्तार
कर्नाटक पुलिस ने सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले के आरोप में 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी ADGP अमृत पॉल को गिरफ्तार किया है। CID ने चार बार पूछताछ के बाद अमृत पॉल को गिरफ्तार किया। वहीं 545 सिलेक्टेड कैंडिडेट्स में से 40 को भी गिरफ्त में लिया गया है। आरोप है कि ओएमआर शीट से टैंपर करने के लिए प्रत्येक कैंडिडेट से 30 से 80 लाख रुपए तक लिए गए थे। कर्नाटक सरकार ने भी कार्रवाई करते हुए एडीजीपी अमृत पॉल को किया निलंबित कर दिया है। ये स्कैम जब सामने आया तब एडीजीपी अमृत पॉल रिक्रूटमेंट सेल के हेड थे और उन्हें बाद में इंटरनल सिक्योरिटी डिवीजन में ट्रांसफर कर दिया गया। आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में 545 पुलिस सब-इंस्पेक्टर की नियुक्ति के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 54,041 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। कर्नाटक के 93 केंद्रों पर परीक्षा ली गई थी। वहीं रिजल्ट इस साल जनवरी में जारी किया गया। जिसके बाद कुछ छात्रों ने नंबर में गड़बड़ी की शिकायत की थी।
