कुल्लू पुलिस ने पटियाला से पकड़ा उद्घोषित अपराधी
( words)
कुल्लू पुलिस के पीओ सेल ने उद्घोषित अपराधी बिट्टू सिंह निवासी पटियाला को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इसे एनडीपीएस के एक मामले में वर्ष 2019 में कोर्ट ने उद्घोषित अपराधी करार दिया था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। लेकिन यह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। पुलिस ने इसे पटियाला के तरखान माजरा से पकड़ा है। एसपी गुरुदेव शर्मा ने कहा कि 2021 में अब तक पुलिस कई उद्घोषित अपराधियों को सलाखों के पीछे डाल चुकी है।
