पालमपुर : शहीद मेजर अशोक वालिया की प्रतिमा पर बहन आशा वालिया ने बाँधी राखी
( words)
अशोका चक्र से सम्मानित शहीद मेजर सुधीर वालिया की बहन के लिए रविवार को रक्षाबंधन का दिन एक भावुक पल था। 20 सालों के लंबे इंतजार के बाद यह पहला मौका था की शहीद मेजर सुधीर वालिया की बहन आशा वालिया ने पालमपुर में शहीद भाई की प्रतिमा स्थापित होने के बाद पहली बार आज प्रतिमा पर भाई को राखी बांधी और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर शहीद मेजर सुधीर वालिया की बहन आशा वालिया ने देश की सुरक्षा में डटे भारतीय जवानों और हर भाई की लंबी उम्र की कामना की और रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर शहीद की बहन आशा वालिया के साथ ऋषिका, जैस्मिन तथा बहनोई परवीन आहलूवालिया प्रतिमा स्थल पर उपस्थित रहे।
