दिल्ली-एनसीआर में 'प्रदूषण का जहर' बरकरार, एक्यूआई 290 किया गया दर्ज
( words)
दिल्ली-एनसीआर में बीते कई दिनों से लागातर वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। दिल्ली में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 'खराब' श्रेणी में मापी गई है। दिल्ली में एक्यूआई को 290 दर्ज किया गया है। सिस्टम ऑफ एयर क्वॉलिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च ने यह जानकारी दी। SAFAR के मुताबिक, नोएडा में भी एयर क्वॉलिटी इंडेक्स खराब श्रेणी में दर्ज हुई है। यहां एक्यूआई 293 दर्ज हुई वहीं गुरुग्रम में भी एक्यूआई 225 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में मानी जाती है।
