Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले 13 पैसे की बढ़त के साथ 78.90 पर आया रुपया
( words)
अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे मजबूत होकर 78.90 प्रति डॉलर पर खुला है। इंटरबैंक फॉरेन करेंसी बाजार में रुपया ऊंचाई में 78.90 और नीचे में 78.94 तक गया। पिछले सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड 79.03 के निचले स्तर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, विदेशों में डॉलर में आई मजबूती और विदेशी पूंजी की सतत निकासी से रुपये में गिरावट जारी बनी हुई है। रुपये में इस महीने में अभी तक 1.97 फीसदी की गिरावट आ चुकी है जबकि इस साल की शुरुआत से रुपये का मूल्य 6.39 फीसदी घट चुका है। इस बीच, छह प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 104.64 पर आ गया है।
