'उद्धव ठाकरे को थप्पड़' से भड़के शिवसैनिक, नारायण राणे के घर में किया जमकर हंगामा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जनआशीर्वाद यात्रा में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले को लेकर शिवसेना के कार्यकर्ता जोरदार हंगामा कर रहे हैं। नारायण राणे के घर के बाहर बीजेपी-शिवसेना समर्थक आपस में भिड़ गए। इसी बाबत मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बता दें कि इस हंगामे में कई लोग घायल हो गए हैं। वंही इससे पहले केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए हैं। ये आदेश नासिक पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जारी किए है। नारायण राणे पर आरोप है कि उन्होंने सीएम उद्धव को अपशब्द कहे थे। जिसके बाद शिवसेना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
दरअसल, जब से नारायण राणे की जनआशीर्वाद यात्रा शुरू हुई है, तब से शिवसेना उनपर एग्रेसिव रही है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने जनआशीर्वाद निकाल रहे कार्यकर्ताओं के खिलाफ करीब 22 मामले दर्ज किए थे। कल जनआशीर्वाद यात्रा कोकड़ के महाड़ इलाके में पहुंची। यहां नारायण राणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने सीएम उद्धव को अपशब्द कहे। ये इलाका शिवसेना का गढ़ माना जाता है।
