सोलन: ग्राम पंचायत कुहंर का वार्ड संख्या 3 अनारक्षित घोषित | Solan News
( words)
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग की अधिसूचना द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत कुहंर के वार्ड संख्या 03 कुहंर को अनारक्षित घोषित कर दिया है। इस सम्बन्ध में जारी अधिसूचना के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के लिए विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत कुहंर के वार्ड संख्या 03-कुहंर को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित घोषित किया गया था। किन्तु पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2020-21 व उप निर्वाचन 2021 के दौरान इस वार्ड से किसी भी अनुसूचित जाति महिला उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र न भरे जाने के कारण यहां वार्ड सदस्य का पद रिक्त है।
Solan Himachal News
