Amravati Murder Case: नूपुर शर्मा के समर्थन में व्हाट्सएप स्टेटस लगाने वाले लोगों को दी जा रही जान से मारने की धमकी
अमरावती उमेश कोल्हे की हत्या के पहले जितने लोगों ने बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में व्हाट्सएप स्टेटस लगाने वाले लोगों को धमकी दिए जाने के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने नूपुर शर्मा के बयान को समर्थन देने वाले पोस्ट को व्हाट्सएप पर स्टेटस के रूप में लगाया था जिसके बाद उन्हें कई बार धमकी भरे फ़ोन आए है।धमकी भरे फ़ोन के बाद धमकी देने वालों ने माफ़ी मांगने का वीडियो भी बनवाया और उसे व्हाट्सएप पर स्टेट्स लगावाया। ऐसी ही एक धमकी डॉक्टर राठी को आई थी जिसके बाद अब पुलिस ने अमरावती के निवासी डॉक्टर राठी का बयान दर्ज किया है। डॉक्टर राठी ने नूपुर शर्मा के बयान के समर्थन में व्हाट्सएप स्टेट्स लगाया था। बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप स्टेट्स लगाए जाने के उन्हें फ़ोन पर धमकी मिली और धमकी देने वाले ने खुद को रहबर हेल्पलाइन का सदस्य बताया था। धमकी भरे फ़ोन के बाद डॉक्टर राठी ने माफ़ी मांगते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था।
