जसवां प्रागपुर : रिज में स्थापित की जाए राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा: शुभम नांगला
( words)
जसवां प्रागपुर के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम नांगला ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा शिमला के रिज पर स्थापित करने की मांग की है। वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताते हुए शुभम ने कहा, “जहाँ यशवंत सिंह परमार को हिमाचल प्रदेश का निर्माता माना जाता है, वहीं राजा वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल का निर्माता कहा जाता है।” उन्होंने कहा, “राजा वीरभद्र सिंह कांग्रेस के ही नेता नहीं थे बल्कि पूरा हिमाचल और सभी दलों के लोग भी उन्हें मानते थे। ऐसे में उनके सम्मान में प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए।” शुभम नांगला ने प्रदेश सरकार से माँग की है कि ‘यह प्रतिमा ऐतिहासिक रिज मैदान में स्थापित की जाए जिसके लिए युवा कांग्रेस प्रदेश सरकार की आभारी रहेगी।’