जसवां:परागपुर : भाजपा किसान मोर्चा ने कालेश्वर में किया बेठक का आयोजन
( words)
भाजपा किसान मोर्चा मंडल जसवां:परागपुर की बैठक कालेश्वर महादेव मे सम्पन्न हुई । बेठक की अध्यक्षता प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष डॉक्टर राकेश कुमार बबली ने की । बेठक के उपरांत समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण भी किया गया। बैठक में जहां किसानो से जुड़ी जानकारी के बारे में चर्चा की गयी वहीं इसके अलावा 2022 में भाजपा की सरकार की विभिन्न रण नीतियों पर भी विशेष बातचीत की गई। इस दौरान जसवां:परागपुर मण्डल अध्यक्ष विनोद शर्मा हुकुम सिंह , सुदर्शन सिंह, प्रधान मनियाला सुषमा देवी, उप-प्रधान लक्की, जिला महामंत्री राजीव धीमान, प्रदेश सदस्य मिंटू और किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।