देहरा : एनएच विभाग ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर देहरा पुल पर स्थापित किया क्रासिंग रोड मिरर
उपमंडल देहरा के अंतर्गत एनएच-503 देहरा पुल के समीप एक निजी होटल के पास एनएच विभाग द्वारा क्रॉसिंग रॉड मिरर स्थापित किया है। बताते चलें कि इस स्पॉट पर पहले भी काफी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिस पर विभाग ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर यहां स्थापित किया है। जब इस मिरर को यहां स्थापित किया गया, तो स्थानीय जेई सहित एसडीओ एनएच देहरा रणजीत कंवर भी साथ में मौजूद रहे। एसडीओ रणजीत कंवर ने बताया कि लोगों की सुरक्षा हमारा परम कर्तव्य है, जिसपर देहरा उपमंडल में दुर्घटना संभावित क्षेत्रो में क्रॉसिंग रॉड मिरर स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में इन चिन्हित स्थानों पर एक्सीडेंट की संभावना कम हो सके। लोगों की सुरक्षा की एनएच विभाग का प्रथम ध्येय है। हालांकि लोगों का कहना है कि होटल के सामने से सड़क क्रॉस करनी हो तो देहरा से आने वाले वाहन दिखाई नहीं दे रहे हैं, कुल मिलाकर यह रोड मिरर सफेद हाथी साबित हुआ है।
