कांगड़ा : निरंकारी मिशन ने कांगड़ा में जगाई स्वच्छता की लो
तिलक राज। कांगड़ा
स्वच्छ जल स्वच्छ मन के चलते आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर पूरे भारतवर्ष के इस अभियान में आज कांगड़ा ब्रांच के सभी सेवा दल ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सेवादल के भाई बहनों ने गुप्त गंगा के पास अच्छर कुंड के स्त्रोतों की साफ-सफाई की व स्वच्छ पानी पीने के योग्य बनाया। इस अवसर पर सेवादल के भाई-बहनों ने बनेर नदी के आस-पास पड़ी गंदगी, कूड़ा-कचरा व अन्य स्थानों पर पड़े कचरे के ढेर को साफ करके एक स्वच्छता की मिशाल पेस की। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण तथा इसके बचाव हेतु अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाना एवं उन्हें क्रिया निबंधित रूप देना है।
क्योंकि आज पूरे भारतवर्ष में माता सुदीक्षा महाराज और राज पिता के सानिध्य में पूरे देश में स्वच्छ मन, स्वच्छ जल का अभियान चला हुआ है, जिसमें लगभग भारत की सभी निरंकारी ब्रांचो में साफ सफाई का अभियान चलाया गया है। सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज के वचन हैं की जल तो साफ हो गया परंतु मन तभी साफ होगा, जब संगत अपने मन को सतगुरु की दृष्टि में डाल कर अपना मन साफ करें, ताकि मन के अंदर कोई गंदगी न रहे इस निरंकारी मिशन का एक यही नारा है स्वच्छ जल स्वच्छ मन होना चाहिए। इस अवसर पर संयोजक महात्मा दीनानाथ प्रेस प्रवक्ता स्वरूप कुमार सेवा दल के अध्यक्ष विनीत कुमार तथा राजेश ब मदनलाल सहित कई महात्माओं ने इस सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
