इंदाैरा : स्वच्छ जल स्वच्छ मन अमृत योजना के तहत निरंकारी सेवदारों ने साफ किए जल स्त्रोत
मनीष ठाकुर । इंदाैरा
संत निरंकारी मिशन की शाखा छन्नी-डमटाल और इंदपुर में आजादी के अमृत महोत्सव पर सतगुरु सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजपिता के सानिध्य में आज स्वच्छ जल-स्वच्छ मन अभियान के तहत सफाई अभियान का आयोजन किया। इस सफाई अभियान में निरंकारी भवन शाखा छन्नी-डमटाल और इंदपुर के 360 सेवदारों ने भाग लिया। इस विशाल सफाई अभियान का शुभारंभ प्रधान इंदपुर पंचायत नवदीप कौर ने किया। जानकारी देते हुए संयोजक छन्नी-डमटाल डॉ. शमशेर सिंह ने बताया कि सतगुरु माताजी के आदेशानुसार स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान के तहत आज 360 सेवदारों ने इंदपुर, भोजपुर, डमटाल, छन्नी में स्थित प्राकृतिक जल स्त्रोतों की साफ-सफाई की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की इस अभियान का मुख्य लक्ष्य जल सरक्षण तथा उसके बचाव के लिए अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाना और उन्हें क्रियान्वित सुचारु रूप देना है।
वहीं, मिशन का इस परियोजना को चलाने का मुख्य उद्देश्य मुख्य जल निकायों की स्वछता एवं स्थानीय जनता के बीच जल सरक्षण के लिए जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत आज प्राकृतिक जल स्त्रोतों का सफाई अभियान पुरे देश में लगभग एक हजार स्थानों के 730 शहरों, 27 राज्य और केंद्रीय शासित प्रदेशों में आयोजित किया गया है। इस मौका पर प्रधान घोड़न पंचायत राशपाल सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य इंदपुर जसविंदर सिंह, संचालक छन्नी-डमटाल जोगिंदर पाल, मुखी इंदपुर ब्रांच रमेश लाल, राकेश रोशन, जय करण, डॉ. योद्धराज व दर्शन कुमार सहित सैकड़ों निरंकारी अनुयायी उपस्थित रहे।
