हमीरपुर : कांग्रेस की गारंटी की कोई गारंटी नहीं- प्राे. धूमल

मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
2014 में भी सुजानपुर का ऐतिहासिक मैदान यादगार बना था, जब वन रैंक वन पेंशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दी थी, अब 9 फरवरी 2022 को एक बार फिर से ऐतिहासिक मैदान यादगार बनेगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित करेंगे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल में सुजानपुर में देर शाम पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रदेश स्तरीय प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली थी। अब संसदीय क्षेत्र की रैली है सौभाग्य से प्रधानमंत्री यहां पहुंच रहे हैं। भाजपा प्रत्याशियों की जीत के गवाह बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिन मांगे हिमाचल को सब कुछ मिला है, भाजपा देती है, लोगों को फायदा मिलता है।
हर वर्ग का ख्याल रखती है। कांग्रेस केवल झूठ बोलती है झूठी गारंटी देती है, उस गारंटी की कोई गारंटी नहीं होती। इसलिए हिमाचल में डबल इंजन की सरकार चल रही है। आगे भी चलेगी 2022 को भारतीय जनता पार्टी जीतेगी मिशन रिपीट होगा और हिमाचल में रिवाज बदलेगा। उन्होंने कहा संकल्प पत्र भारतीय जनता पार्टी में हर वर्ग का ख्याल रखते हुए जारी किया है। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण हिमाचल में हमने दिया था, अब सरकारी क्षेत्र में 33 प्रतिशत आरक्षण नौकरियों में मिलेगा। यह भी भारतीय जनता पार्टी दे रही है। छात्राओं को साइकिल बड़ी छात्राओं को स्कूटी यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होगा, तमाम जो बातें हैं ऐतिहासिक हैं। संकल्प पत्र लाजवाब शानदार है। उन्होंने आह्वान किया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में आए उनका जनसंवाद सुने और भाजपा के पक्ष में मतदान करें। 12 नवंबर को कमल का बटन दबाकर हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं।