धर्मशाला : बजट में किसी भी विश्वविद्यालय को नहीं मिला स्थान : अभिनव चौधरी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा जिला संयोजक अभिनव चौधरी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार के बजट में प्रदेश के किसी भी विश्वविद्यालय को कोई स्थान नहीं मिला है। प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के किसी विकास को लेकर शिक्षा में सुधार की कोई चर्चा इस बजट में नहीं है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लंबे आंदोलन के बाद हिमाचल प्रदेश में दूसरा विश्वविद्यालय खोला गया, ताकि हिमाचल प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले छात्र अपनी पढ़ाई कर सकें, लेकिन प्रदेश सरकार ने जो बजट आज पेश किया है, उसमें सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का भी कोई जिक्र नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अधिकतर शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों की कमी के कारण छात्रों को पढ़ाई में परेशानी उठानी पड़ती है उसके लिए विद्यार्थी परिषद लंबे समय से मांग कर रही है हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक शिक्षण संस्थान में छात्रों के रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाए लेकिन इस बजट में इसके बारे में भी कोई प्रावधान नहीं किया गया। विद्यार्थी परिषद प्रदेश के अंदर स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी व संस्कृत विश्वविद्यालय की मांग कर रही है। उसके बारे में भी इस बजट में कोई बात नहीं कही गई। परिषद प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में पेश किए गए बजट का पुरजोर विरोध करती है। क्योंकि है बजट शिक्षा जगत के हित में नहीं है।
