कांगड़ा : कांग्रेस सरकार के बजट में कुछ नया नहीं : वीरेंद्र, विशाल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी तथा विशाल चौहान ने जारी एक बयान में कहा कि सुक्खू सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में कुछ नया देखने को नहीं मिला है। जो भी घोषणाएं की गई हैं, उसमें बजट कहां से आएगा, इसकी बिल्कुल भी चिंता नहीं की गई है। वर्तमान बजट में आय और व्यय को देखते हुए करीब 6000 करोड़ का घाटा इस वर्ष होने वाला है, इसके लिए आय के स्त्रोत कहां से बनेगे उस पर सरकार द्वारा कुछ भी गंभीर कदम नहीं उठाए गए हैं, इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार प्रदेश को कर्ज में डुबोने की ओर अग्रसर है। कही। अपनी घोषणा पत्र के अनुसार जो वायदे युवाओं को रोजगार तथा महिलाओं को लाभ देने की बात कही गई थी, उसके विपरीत युवाओं के रोजगार पर कुछ विशेष काम नहीं किया गया है।
गोबर की खरीद तथा बिजली पर सब्सिडी पर कुछ विशेष टिप्पणी नहीं की गई है। सारी घोषणाएं मात्र हवा में है, उन्हें धरातल में लाने के कुछ विशेष दिखता हुआ नजर नहीं आ रहा है। हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाने की बात कही गई है, परंतु इसके लिए आधारभूत ढांचा कहां से आएगा इसका कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है 1500 नई इलेक्ट्रिकल बसें लेने की बात भी कही गई है परंतु इसके लिए बजट का प्रावधान कहां से किया जाएगा इस पर भी कुछ स्पष्ट रूप से नहीं कहा गया है कुल मिलाकर यह बजट ने आम जनता की आशाओं पर पानी फेरा है।
