हमीरपुर : 75 वर्ष आजादी के अवसर पर 75 फीट तिरंगे के साथ नवीन शर्मा ने निकाली तिरंगा यात्रा

मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक व भाजपा बिलासपुर जिला के प्रभारी नवीन शर्मा ने हमीरपुर में तिरंगा यात्रा निकाली जिसकी थीम 75 साल आज़ादी के 75 फ़ीट का तिरंगा था। नवीन शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा 300 से अधिक युवाओं के साथ हमीरपुर डीसी ऑफिस से शुरू की गई और गांधी चौक से होती हुई भारत माता की जय, वन्दे मातरम्, जय मां भारती जैसे देश हित के नारों के साथ भोटा चौक से बस स्टैंड होती हुई नादौन चौक और फिर गांधी चौक पर समाप्त हुई। नवीन शर्मा ने कहा कि भारत आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया है, उसी के अंतर्गत हमीरपुर में तिरंगा मार्च निकाला गया। नवीन शर्मा ने युवाओं को संबाेधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देश हित की भावना जागृत करना है और आज अगर हम आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तो देश व प्रदेश का युवा भी आज़ादी के अमृत महोत्सव मनाएं उन्होंने कहा कि असँख्य बलिदानियों ने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों को देश के लिए न्योछावर कर दिया था और हमारा देश आजाद हुआ और आज भी हमारे देश के सैनिक देश की आन, वान व शान की रक्षा करते हुए देश की सीमाओं पर देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करते हैं, उनको भी हमें याद करना चाहिए और नमन करना चाहिए। देश को आज़ादी मिली यह हमारे लिए गर्व की बात है, परंतु जिनकी वजह से हमारा देश आजाद हुआ उनके बलिदान को हमे नहीं भूलना चाहिए, अगर हमारा देश सुरक्षित है, तो सुरिक्षत हैं यह भावना देश की युवा पीढ़ी में होनी चाहिए, तभी राष्ट्र का विकास संभव है। नवीन शर्मा ने युवाओं को यह प्रण दिलाया कि हमारे मन में राष्ट्र प्रथम की भावना होनी चाहिए।