नादाैन : पंजाब में "आप"की जीत पर नादौन शहर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
फर्स्ट वर्डिक्ट। नादौन
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर नादौन शहर में आम आदमी के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के ओबीसी विंग के राज्यमंत्री शैंकी ठुकराल के नेतृत्व में पूरे शहर में ढोल-नगाड़ा को साथ लेकर शहर के लोगों का मुंह मीठा करवाया। ठुकराल ने बताया कि आम आदमी पार्टी आप दिल्ली के साथ पंजाब में भी सरकार बना चुकी है तथा आने वाले समय में हिमाचल में भी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी की सरकार जहां भी बन रही है। लोग प्रचंड बहुमत देकर सरकार बना रहे हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल सहित सभी उच्च अधिकारियों एवं पंजाब के कार्यकर्ताओं सहित जल्द ही शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री भगवत मान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
इस अवसर पर ओबीसी विंग के राज्य उपाध्यक्ष दुर्गेश पाल, किसान बिंग के राज्य उपाध्यक्ष मुल्क राज चौधरी, जसवां-प्रागपुर विधानसभा अध्यक्ष हंसराज धीमान, बालकृष्ण सोनी, यशपाल, विकास डोगरा, नादौन विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुमार, संगठन मंत्री नादौन अनिल कुमार, उपाध्यक्ष विधानसभा नादौन सेठी कुमार, विपिन कुमार, मनोज, कपिल, विपन, मीरा कुमार, निशांत, कपिल, किशोर चंद, ऋषभ चौधरी, दीपक कुमार, रवि कुमार, अश्वनी कुमार, रोहित, विकास, साहिल व विनीत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।