धर्मशाला : कोल्ड चैन हैंडलर का एक दिन का प्रशिक्षण हुआ संपन्न
फर्स्ट वर्जिक्ट । धर्मशाला
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से जिला कांगड़ा के सीएमओ कॉन्फ्रेंस हाल में कोल्ड चैन हैंडलर का एक दिन का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसमें जिला भर से कई ब्लॉकाें के कोल्ड चैन हैंडलर ने भाग लिया तथा वैक्सीन के रखरखाव के बारे में बारीकी से जानकारियां हासिल की, जिसमें प्रोजेक्ट ऑफिसर (संचालन) अविनाश कुमार, नेशनल प्रोजेक्ट ऑफिसर (आईटी) गरीश दवे, वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर (कांगड़ा) शुभम शर्मा, वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर (चंबा) अनिल कुमार ने आए हुए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया। वैक्सीन के रखरखाव के बारे में जानकारी दी, ताकि हिमाचल प्रदेश में लोगों को क्वालिटी की स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
इसमें ब्लॉक नगरोटा सुरियां से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद, विजय नाग, मधु कुमारी, उर्मिला देवी, अजय कुमार, नरेश कुमारी, शकुंतला देवी, अनिल शर्मा, नीलम धीमान, सुनीता गुलेरिया, नरिंद्र कुमार, फ़हतेपुर से रविंद्र कुमार, हरनाम सिंह, वरयाम सिंह, मनोहर सिंह, सुरेश कुमारी, नीलम कुमारी, सुरेश कुमारी, सतीश कुमार मलकीत सिंह, दर्शन सिंह, राकेश कुमार व वीना गर्ग इत्यादि ने भाग लिया।
