पालमपुर में 19 ग्राम हेरोइन के साथ एक काबू
( words)
पुलिस थाना पालमपुर की पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति से 19 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान सागर शर्मा पुत्र नरेश, निवासी गांव खड़ौत पो बल्ला, थाना भवारना, तहसील पालमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
