सुजानपुर : त्रिदेव सम्मेलन की तैयारियों को लेकर किया बैठक का आयाेजन

अनूप। सुजानपुर
जिला हमीरपुर में आयोजित होने वाले त्रिदेव सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एवं सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य को लेकर एक बैठक का आयोजन। सुजानपुर मंडल के पदाधिकारियों मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्षों एवं मंडल कार्यकारिणी सदस्यों के साथ समीरपुर विश्राम गृह में किया गया। बैठक में विशेष रुप से प्रदेश के 2 बार के सफलतम रहे मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की। मंडल पदाधिकारियों मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मंडल कार्यकारिणी सदस्य को पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल जी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। मिशन रिपीट के साथ-साथ केंद्र के 8 वर्ष का कार्यकाल जो अब तक का स्वर्णिम युग रहा है, उस पर भी चर्चा की गई। बैठक में हमीरपुर में 20 जून को आयोजित हो रहे त्रिदेव सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
इसमें पार्टी के त्रिदेव बुथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, और बीएलए शामिल होंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी उचित दिशा निर्देश जारी किए गए। अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार एक समान विकास कर रही है। देश और प्रदेश के हर वर्ग को योजनाओं का सीधा लाभ मिले, इसके लिए काम कर रही है। आने वाला समय विधानसभा चुनाव का है और इस बार हिमाचल में मिशन रिपीट करके रिवाज बदलना है। धूमल ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा हाल ही में जल शक्ति मंडल डिवीजन कार्यालय खोला गया है। आने वाले दिनों में यहां पर विद्युत विभाग का भी डिवीजन कार्यालय खुलेगा जो लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए से धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना का काम चला है।
केंद्र सरकार की योजना से आरएफ तहत तीन मुख्य सड़कों के लिए जिसमें टोनी देवी से जंगल बेरी, टोनी देवी से बगेड़ा, कोट से सुजानपुर बाया चोरी निर्माण कार्य की मंजूरी मिली है। सुजानपुर में पैराग्लाइडिंग का सफर ट्रायल करवाया गया है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में शिव धाम और श्री कृष्ण लीला धाम स्थापित करवाए गए हैं, जो क्षेत्र को विकास की दृष्टि से एवं पर्यटन को लेकर मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। धूमल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। सरकार क्या काम कर रही है, अब तो क्या हुआ है। इसको लेकर प्रचार प्रसार में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। हर घर में पहुंचकर कार्यकर्ता योजनाओं को लेकर चर्चा करें लोगों को क्या जरूरत है। किस तरह से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है, इस पर काम करें।