सुजानपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत नारा लेखन प्रतियोगिता का किया आयोजन
( words)

अनूप। सुजानपुर
ठाकुर जगदेव चंद मेमोरियल कॉलेज सुजानपुर में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 20 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रेया शर्मा, द्वितीय स्थान सुमन व तृतीय स्थान पर संदीप कौर ने हासिल किया। कार्यक्रम मेँ बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ अजायब सिंह बनियाल विशेष रुप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. विभा ठाकुर, डॉ. जितेंदर कुमार भनवाल और प्रोफेसर प्रमोज कुमार शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ सुमन शर्मा और प्रोफेसर अरविन्द कुमार द्वारा करवाया गया।