जयसिंहपुर : पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगीता का किया आयोजन
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर जिला कांगड़ा में साइबर जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रदीप कुमार कौंडल ने किया तथा साइबर अपराध से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा की। छात्रों को इस से सतर्क रहने का आह्वान किया। साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत करवाई गई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रिया ने प्रथम स्थान, शालवी ने द्वितीय स्थान व आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में स्नेहा में प्रथम स्थान, दिया दद्वितीय स्थान व अवंतिका तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कॉडल, डॉ. रेणु, प्रो. ओंकार, प्रो. विजय, प्रो. नविता व अन्य मौजूद रहे।
