हमीरपुर : पूर्व BDC ध्यान सिंह के घर पर संपन्न हुई अन्य पिछड़ा वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक

मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन-जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा की भोरंज इकाई के सदस्यों की बैठक भोरंज गांव में पूर्व BDC ध्यान सिंह के घर भोरंज में संपन्न हुई, जिसमें संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों बर्फी देवी वाईस प्रधान, भगत सिंह वाईस प्रधान, नंद लाल शास्त्री, करम सिंह सरदार, बुधी राम केशियर, जगजीत सिंह प्रिंसिपल के साथ-साथ भोरंज ब्लॉक के कई सदस्यों ने भाग लिया। इस बैठक में समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध इन वर्गों के विभिन्न संगठनों को एक साथ संगठित होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया और शीघ्र ही गांव स्तर, पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर पर इन वर्ग के लोगों को जागरूक करके एक सदस्यता अभियान चला कर संगठन तैयार करने और इस संयुक्त संघर्ष मोर्चे को मजबूती प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
इस बैठक में भोरंज ब्लॉक के सरवन सिंह, रिटायर्ड प्रिंसिपल गांव मुंडखर, ध्यान चंद पूर्व. BDC भोरंज, दलीप सिंह पंचायत सदस्य भोरंज, सुख राम रिटायर्ड सुवेदार, जगदीश चंद रिटायर्ड कानुगो, विजय कुमार रिटायर्ड फोरमैन पॉलिटेक्निक कॉलेज, डॉ. किशोर चंद आजाद रिटायर्ड उप निदेशक कृषि, रघुनाथ रिटायर्ड फोरमैन बिजली बोर्ड, पवन कुमार, जय चंद, राज कुमार, दिला राम राय, गांव देहरा, प्रधान घुमारवीं ब्लॉक, विपन बंसल व कई महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित रहे।