घुमारवीं में 1362 में से पहुंचे 977 पोस्टल बैलेट पेपर 385 आने शेष-राजीव ठाकुर
आठ दिसंबर को सुबह आठ बजे तक लिए जाएंगे, उसके बाद मान्य नहीं होंगे वोट
फर्स्ट वर्डिक्ट। घुमारवीं
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव आयोजित हुए थे, जिसके नतीजे 08 दिसंबर को आने है। ऐसे में जिला प्रशासन ने मतगणना को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतगणना को लेकर इस बार बिलासपुर जिला में 300 से अधिक कर्मचारी व अधिकारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। 08 दिसंबर को मतगणना सुबह 08 बजे से शुरू हो जाएगी और 08 बजे से पहले ही पोस्टल बैलेट पेपर लिए जाएंगे। इसके बाद वैलेट पेपर स्वीकार्य नहीं होंगे। ऐसे मे घुमारवी विधानसभा क्षेत्र की बात करें, तो कर्मचारियों को 1362 पोस्टल वैलट पेपर दिए गए थे, जिनमे 2दिसंबर तक 977प्राप्त हो गए हैं तथा 385 आना शेष रह गए हैं। नियमानुसार यह पोस्टल वैलट पेपर आठ तारीख को सुबह आठ बजे तक प्राप्त होने से उसके बाद अमान्य होंगे।
हिमाचल प्रदेश में जहां कांग्रेस पार्टी व अन्य दल कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट पेपर न आने से गड़बड़ी की अशंका जता रहे हैं, जिस संदर्भ में चुनाव आयोग शिकायत करने की बात तक कह दी गई है, पर घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की बात करें, तो 78 प्रतिशत पोस्टल बैलेट पेपर मिल चुके हैं और छह दिन शेष रह गए हैं, जिससे जिस दिन मतगणना होनी है, उस सुबह यह पोस्टल बैलेट पेपर आठ बजे तक भी स्वीकार होंगे और उसके बाद उनका औचित्य नहीं रह जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि जो पोस्टल बैलेट पेपर शेष रह गए हैं, वह भी शीघ्र प्राप्त हो जाएंगे। रिटर्निंग अधिकारी घुमारवी राजीव ठाकुर ने कहा कि घुमारवी विधानसभा क्षेत्र से 1362 कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट पेपर के लिए आवेदन किया था और उन्हें उपलब्ध करवा दिए गए हैं, जिनमे से 977 दो तारीख तक प्राप्त हो गए हैं और उम्मीद है कि जो शेष रह गए हैं, वह भी जल्दी ही प्राप्त हो जाएंगे तथा नियमानुसार मतगणना के दिन सुबह आठ बजे तक जो प्राप्त होगें वह मान्य है।