जयराम सरकार में पालमपुर के विकास को मिली गति - त्रिलोक कपूर
वूल फेडरेशन के चेयरमैन व प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने पालमपुर में पत्रकारों को संबोधित करए हुए कहा की पालमपुर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास के पथ पर है। उन्होंने कहा कि बेशक हम विधानसभा चुनाव हारे लेकिन फिर भी पालमपुर में विकास को रुकने नही दिया बल्कि और गति शील किया गया l पालमपुर आगे बढे उसी दृष्टि से इंदु गोस्वामी को संसद में जाने का मौका मिला और वहीं खुद मुझे दोबारा वूल फेडरेशन का अध्यक्ष बनाया गया ताकि पालमपुर का विकास न रुकेl इसी कड़ी में पालमपुर आगे बढ़े इसे लेकर पालमपुर को मुख्यमंत्री ने खुद नगर निगम बनाया। हमने जो कहा था करके दिखाया और हिमाचल में जहां 825 घर मंजूर हुए उसमें से पालमपुर में 340 घर मंजूर करवाये व वहीं युवाओं को रोजगार मुहैया करवाए गए l
वही त्रिकोल कपूर ने कुछ आंकड़े साझा करते हुए कहा कि इन आंकड़ों से ही साफ हो जाएगा कि जिसमें कांग्रेस ने अपने पांच सालों में पालमपुर के विकास के लिए कितना पैसा किस विभाग को मुहैया करवाया और भाजपा ने अपने साढे तीन सालों में क्या दिया। उन्होंने बताया कि पालमपुर में लोक निर्माण विभाग में कांग्रेस ने अपने पांच सालों में 58 करोड़ 30 लाख और भाजपा सरकार ने साढ़े तीन सालों में 75 करोड़ 36 लाख, भूसंरक्षण विभाग में कांग्रेस ने 11 करोड़ 23 लाख और भाजपा ने 18 करोड़, जल शक्ति विभाग में कांग्रेस ने 23 करोड़ 97 लाख और भाजपा ने 41 करोड़ 33 लाख व वन विभाग में कांग्रेस ने 5 करोड़ 98 लाख व भाजपा ने 7 करोड़ 4 लाख रुपये दिए। जबकि कांग्रेस ने पालमपुर विस में अपने पांच सालों में लोगों को 337 तो भाजपा ने नगर निगम समेत 447 घर दिए।