पंचायती राज के इतिहास में पहली बार रोहड़ू में काबिज हुई भाजपा, सुरेश भारदवाज नें जीत पर दी बधाई
पंचायत समिति रोहड़ू में भाजपा ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। 1995 में त्रीस्तरिय पंचायती राज प्रणाली के लागू होने के बाद यह पहला मौका है जब रोहडू पंचायत समिति पर भाजपा ने कब्जा किया हैं। इस जीत के बाद रोहड़ू में भाजपा खेमें मे नई उर्जा का संचार होना तय माना जा रहा हैं।
काफी दिनों से भाजपा व कांग्रेसी खेमो में चली लम्बी खिंचातान के बाद शनिवार को रोहड़ू पंचायती समिति हॉल में 15 सदस्यों की मौजूदगी में बहुमत हासिल करने को लेकर चुनाव की प्रक्रिया के माध्यम सें अध्यक्ष पद के लिए पवन कुमार को 8 वोट पडे जबकि अमन कुमार को 7 वोट पड़े। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार को 8 वोट व ज्ञानपति रमसेठ को 7 वोट मिलें। इस प्रकार से पवन कुमार को रोहड़ू पंचायती समित का अध्यक्ष व मनोज कुमार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं।
इस ताजपोशी के बाद रोहड़ू भाजपा के खेमें नें भाजपा नेत्री एवं कृर्षि एवं ग्रामिण विकास बैंक की अध्यक्ष शशीबाला एवं भाजपा रोहड़ू मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा की मौजूदगी में रोहड़ू चौक पर आतिशबाजी, भाजपा जयजयकार के नारों व ढोल नगाडों की थाप पर खुब जश्न मनाया।
रोहड़ू में कांग्रेस के इतिहास गढ में पंचायती समिति में अपना कब्जा करनें के बाद संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारदवाज ने भी रोहड़ू पहुँचकर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई दी। इस मौके पर प्रेस वार्ता को सबोधित करते हुए उन्होने बताया कि रोहड़ू सहित प्रदेश के विभिन्न पंचायतों, पंचायत समितियों एवं जिला परिषद इकाईयों में 90 प्रतिशत प्रतिनिधियों को चुनकर भेजा हैं जो प्रदेश व केंद्र में भाजपा के विकास कार्यों एवं कल्याणकारी नितियों का परिणाम हैं। उन्होंने बताया कि रोहड़ू के विधायक एक छोटी सी जीत होने पर अपने नही बल्कि छह बार के मुख्यमंत्री के नाम पर रोहड़ू को अपना गढ़ मानते हुए घमंड रहे थें, उन्हे अब यहां के लोगों ने सबक सिखा लिया हैं। उन्होने आश्वासन दिया कि इस पंचायती राज चुनाव में रोहडू में लोगों ने भाजपा को जो बहुमत दिया है उसे देखते हुए प्रदेश सरकार इन जनप्रतिनिधयों के माध्यम से विकास कार्यों को नई गति देगा। वहीं रोहड़ू में जीत का यह सीलसीला लगातार जारी रहेंगा।