पंचरुखी : पूनम कौंडल ने पंजाब के बाद हिमाचल में भी छिंज मेले में संभाला मंच
( words)
पूनम कौंडल ने पंजाब के बाद हिमाचल के पंचरुखी के सल्याणा ऐतिहासिक छिंज मेले में भी मंच संचालन के कार्य को बखूबी अंजाम दिया।
हिमाचल में जन्मी पूनम कौंडल ने अपनी पढ़ाई पंजाब के लुधियाना से पूरी की है। पढ़ाई के साथ-साथ बचपन से ही पूनम एंकरिंग, स्टेज शो और सिंगिंग के शौक को आगे बढ़ाते हुए आज ज़िला और राज्य स्तरीय मेलों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यक्रमों में एंकरिंग कर रही हैं। इसी के साथ इंटरनेशनल कंपनीज, स्कूलों, कॉलेजों में पंजाबी व हिंदी भाषा में मंच का संचालन कर रही हैं। पूनम कौंडल ने पिछले वर्ष 2022 में जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा मेला में भी मंच का संचालन किया था।
