पंचरुखी : शिवनगर कॉलेज में अनामिका मिस एवं साहिल मिस्टर फेयरवेल
( words)
राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में बुधवार को स्नातक प्रथम वर्ष एवं स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा स्नातक तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस विदाई पार्टी में अनामिका को मिस फेयरवेल एवं साहिल को मिस्टर फेयरवेल तथा शालू को मिस ब्यूटीफुल एव दीक्षित को मिस्टर हैंडसम घोषित चुना गया।इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह जी अंतिम वर्ष के छात्रों को किक उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर प्रो. संजीव, प्रो. राजेश क्षीणे, उज्ज्वल करोच, प्रो. शिखा धरवाल, प्रो. विवेकानंद शर्मा उपस्थित रहे।
