पंचरुखी : मकोल की डॉ. नेहा कटोच असिस्टेंट प्रोफेसर चयनित
पंचरुखी तहसील के अंतर्गत आने वाले एक छोटे से गांव मकोल के एक साधारण से परिवार से आने वाली डॉ. नेहा कटोच का चयन हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिक्स के पद पर किया गया है। डॉ. नेहा कटोच के पिता नरेंद्र चंद्र अपना प्राइवेट काम करते हैं तथा माता राज कटोच एक गृहिणी हैं। नेहा कटोच ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई मकोल में ही पूरी की। उसके बाद बीएससी शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर से की। एमएससी फिजिक्स तथा एमफिल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से की। इसके बाद पीएचडी फिजिक्स की उपाधि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला से प्राप्त की।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग से फिजिक्स में सेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। उनके चयन से पूरे गांव में खुशी की लहर है। नेहा कटोच ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त फिजिक्स के प्रोफेसर पीके आहलूवालिया, सेंट बीड्स कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सपना शर्मा, अपनी पीएचडी के पर्यवेक्षक और वर्तमान में केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जगदीश कुमार, डॉ. नागेश ठाकुर तथा प्रोफेसर अशोक कुमार को दिया है।
