पंचरुखी: राष्ट्र स्तरीय सेपकटाकरा प्रतियोगिता के लिए कांगड़ा के चार खिलाड़ी चयनित
( words)
जिला कांगडा सेपकटाकरा संघ द्वारा 24 मार्च छठी राज्य स्तरीय सेपकटाकरा प्रतियोगिता जिला पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंद्रेटा में हुई। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्र स्तरीय सेपकटाकरा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इन खिलाड़ियों में दो लड़कियां और दो लड़के जिला कांगड़ा से चयनित हुए हैं। चयनित खिलाड़ी एक से पांच अप्रैल को नागपुर में होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खिलाड़ियों को जिला कांगड़ा सेपकटाकरा प्रधान व ऑर्गेनाइजिंग सचिवलक्की साहिब पुरी नागपुर ले जाएंगे।
