पंचरुखी : कांगड़ा की लड़कियों ने जीती राज्य स्तरीय सेपकटाकरा प्रतियोगिता
छठी राज्य स्तरीय सेपकटाकरा प्रतियोगिता का आयोजन न्यूगल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंद्रेटा में हुआ। आयोजन कांगड़ा सेपकटाकरा संघ द्वारा करवाया गया। इसमें मुख्य अतिथि रमेश कटोच रिटायर्ड प्रिंसिपल और गेस्ट ऑफ ऑनर मनीष अवस्थी चेयरमैन न्यूगल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंद्रेटा रहे। प्रतियोगिता में लगभग 70 लड़के व लड़कियों ने भाग लिया।
लड़कों के वर्ग में पहला स्थान मंडी व दूसरा स्थान कुल्लू और तीसरा स्थान कांगड़ा का रहा, जबकि लड़कियों में पहला स्थान कांगड़ा, दूसरा स्थान मंडी व तीसरा स्थान कुल्लू का रहा। इस प्रतियोगिता में चुने हुए खिलाड़ियों का 5 दिन का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा व चयनित खिलाड़ी 1 से 5 अप्रैलको नागपुर में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह जानकारी प्रदीप धीमान महासचिव (हि प्र) सेपकटाकरा संघ द्वारा दी गई। इस मौके पर अंजू शर्मा महासचिव मंडी, नरेश राठौर, हेमराज, बलवीर जमवाल, सुरजीत कुमार, अरविंद शास्त्री व जिला कांगड़ा प्रधान ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी लक्की साहिब पुरी उपस्थित रहे।
