पंचरूखी: राष्ट्रीय सीनियर सेपकटाकरा प्रतियोगिता में सेमीफाइनल तक पहुंचा हिमाचल
( words)
33वीं राष्ट्रीय सीनियर सेपकटाकरा प्रतियोगिता महाराष्ट्र के नागपुर में संपन्न हुई। यह प्रतियोगिता 1 अप्रैल से लेकर 5 अप्रैल तक DSO इंडोर स्टेडियम में हुई। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश टीम ने पहले मैच में झारखंड की टीम को हराकर अपने विजय अभियान की शुरुआत की। खिलाडियों के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत हिमाचल की टीम ने सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफलता हासिल की। हालांकि टीम फाइनल तक नहीं पहुंच पाई।
हिमाचल प्रदेश सेपकटकरा संघ के प्रदेशाध्यक्ष पीएन धीमान ने कहा कि सेपकटाकरा खेल हिमाचल में बड़ी तेजी से फ़ैल रहा है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस खेल को अधिक से अधिक बढ़ावा दें, ताकि हिमाचल के युवा इस खेल में अधिक से अधिक रुचि लें।
