पंचरुखी : पांचवें नवरात्र पर पंचरुखी बाजार में लगाया भंडारा
जॉइंट ग्रुप ऑफ़ कांगड़ा अमन के द्वारा माता के पांचवें नवरात्र पर भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा पंचरुखी मेन बाजार में लगाया गया। ग्रुप के सदस्यों से बातचीत करने पर अध्यक्ष प्यार चंद ने बताया कि यह ग्रुप जॉइंट वेलफेयर फाउंडेशन से जुड़ा है और ग्रुप का उद्देश्य हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। ग्रुप के सभी सदस्य हर समय किसी भी तरह की आर्थिक और सामाजिक मदद के लिए तैयार रहते हैं।
आज उन्होंने लगभग एक हजार लोगों को प्रसाद खिलाकर अन्न सेवा की है। इस सेवा कार्य में ग्रुप के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें अध्यक्ष प्यार चंद, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, ग्रुप एडमिन सीना देवी, ग्रुप फाइनेंस अधिकारी दीप कुमार, राजेश कुमार, संतोष कुमार, अश्विनी कुमार, रमन शर्मा, अश्विनी कपूर, लेखराज, विनोद कुमार, कुशल कुमार, कुसमा देवी, सत्य देवी, सतीश शर्मा, साहिल धीमान के साथ-साथ पंचरुखी बाजार के वरिष्ठ व्यापारी बृजेश अवस्थी, सुदर्शन अवस्थी अन्य शामिल रहे।
